[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को किया मंत्रमुग्ध

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को किया मंत्रमुग्ध

0
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को किया मंत्रमुग्ध

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत वियन्नी उवि में मॉन्टफोर्ट फीस्ट डे मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में लचरागढ़ पारिस के पल्ली पुरोहित डीन फादर राजेश केरकेट्टा उपस्थित रहे. वहीं विशिष्ट अतिथियों में मॉन्टफोर्ट स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर जेवियर टेटे, वाइस प्रिंसिपल ब्रदर कुलदीप कुजूर, संत वियन्नी उवि के प्रिंसिपल ब्रदर सुबोध कच्छप, आरसी बॉयस मिडिल स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर देवनीश तिग्गा, सुपीरियर विजय तिर्की, सिस्टर स्वर्णा रेड्डी, सिस्टर सिंधु माधवी और सिस्टर अपर्णा शामिल थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया. इसके बाद मॉन्टफोर्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, आरसी बालक मवि और संत वियन्नी उवि के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. मंगलाचरण मॉन्टफोर्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्रों ने प्रस्तुत किया, जबकि स्वागत गान तीनों विद्यालयों के शिक्षक व छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का संचालन आभा टोप्पो, एडमंड डांग, ससुबल टेटे और सोनू सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने मॉन्टफोर्ट के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. वे महान विद्वान, प्रभावशाली वक्ता, दार्शनिक, लेखक, कवि, संगीतकार, कलाकार, मूर्तिकार, कोरियोग्राफर और समाज सुधारक थे. उन्होंने मानव सेवा के उद्देश्य से कई संस्थानों की स्थापना की थी. वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel