नये पुरोहित का शपथ ग्रहण कराया गया

नये पुरोहित का शपथ ग्रहण कराया गया

By Akarsh Aniket | May 31, 2026 10:20 PM

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ आरसी मिशन चर्च परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर नये पुरोहित फादर डीन रफायल केरकेट्टा का शपथ ग्रहण कराया गया. इसके अलावा असिस्टेंट के रूप में फादर यूजिन टोप्पो का भी शपथ ग्रहण कराते हुए स्वागत किया गया. मालूम हो कि इससे पूर्व लचरागढ़ भिखारिएट के डीन एवं पल्ली पुरोहित के रूप में फादर राजेश केरकेट्टा नियुक्त थे.उनका कार्यकाल पूरा होने के पश्चात सिमडेगा बिशप के निर्देशानुसार फादर रफायल केरकेट्टा को पल्ली पुरोहित नियुक्त किया गया. इस अवसर पर फादर राजेश केरकेट्टा ने नये डीन को गिरजाघर की चाभी एवं रजिस्टर सौंपा तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस अवसर पर फादर,ब्रदर, सिस्टर एवं मसीही विश्वासी उपस्थित थे.