[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा काला बिल्ला लगा कर कार्य करेंगे शिक्षक

काला बिल्ला लगा कर कार्य करेंगे शिक्षक

0
काला बिल्ला लगा कर कार्य करेंगे शिक्षक

सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा के अध्यक्षता में जिला संघ भवन में हुई. बैठक में सभी सहायक आचार्यों व शिक्षकों का स्वागत महासचिव संजय कुमार ने किया. बैठक में एसएलपी, टेट, सहायक आचार्य का वेतन, राज्य कमेटी का चुनाव व राज्य कमेटी द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में काला बिल्ला लगाना व एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम पर विशेष जानकारी दी गयी. जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा और महासचिव संजय कुमार ने कहा कि राज्य कमेटी द्वारा राज्य भर के नवनियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान के लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को पत्र लिखा गया और वार्ता भी हुई, पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई. इससे राज्य भर के शिक्षकों में काफी आक्रोश व गुस्सा है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि नवनियुक्त सहायक आचार्यों को बीते नौ माह से वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे आचार्यों व उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा कि सहायक आचार्यों द्वारा समय पर मूल प्रमाण पत्र और राशि का ड्राफ्ट कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया था. किंतु अब विभाग सर्टिफिकेट जांच के नाम पर विगत नौ माह से वेतन का आदेश नहीं दे रही है. जिलाध्यक्ष ने घोषणा की कि राज्य कमेटी के आह्वान पर 23 अप्रैल को जिले के सभी शिक्षक व सहायक आचार्य विभाग के गलत रवैये के खिलाफ अपने-अपने विद्यालयों में काला बिल्ला लगा कर कार्य का निष्पादन करेंगे और 30 अप्रैल को उपायुक्त के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे. मौके पर संजय कुमार, संजय वर्मा, नौशाद परवेज, सुबोध कुमार, प्रदीप प्रसाद, पारसनाथ झा, अरविंद बा, पावरस टोप्पो, अविनाश कुमार, रामसेवक साहू, गोपाल भगत, सतीश प्रधान, सुशील बेक, ज्योति मुक्त मणि, ज्योति सोरेंग, मुकुट कुल्लू, फुलजेम्स लकड़ा, संजय कुमार, अमोद रंजन, मृगेंद्र कुमार, महानंद भगत, संजय चौरसिया, मनीष केशरी, उपेंद्र कुमार, विवेक जैक्सन समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel