[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा सतगावां में हाथियों का उत्पात, घर क्षतिग्रस्त किया, खा गये अनाज

सतगावां में हाथियों का उत्पात, घर क्षतिग्रस्त किया, खा गये अनाज

0
सतगावां में हाथियों का उत्पात, घर क्षतिग्रस्त किया, खा गये अनाज

दहशत: कोडरमा जिले में थम नहीं रहा है हाथियों का उत्पात सतगावां. थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दो अलग-अलग पंचायतों में मंगलवार की रात जंगली हाथियों के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने रात करीब 12 बजे रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. बताया गया कि कटैया पंचायत के भखरा गांव में हाथियों ने राजाबाबू के घर पर हमला बोल दिया. हाथियों ने उनके दलान के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया, जहां गेहूं रखा हुआ था. हाथियों ने न केवल गेहूं को खाया, बल्कि उसे चारों ओर बिखेर कर पूरी तरह नष्ट कर दिया. इसके बाद हाथियों ने घर के पास स्थित बोरिंग रूम का भी दरवाजा तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. दूसरी तरफ हाथियों का दल मीरगंज पंचायत के ग्राम कानिकेंद्र पहुंचा, यहां हाथियों ने अलख राम के मिट्टी के घर को अपना निशाना बनाया. हाथियों ने पूरे घर को इस कदर ढहाया कि वह मलबे में तब्दील हो गया. घर के अंदर रखे अनाज गेहूं, चावल और अन्य सामान को हाथियों ने बर्बाद कर दिया. घर के भीतर मौजूद मुर्गे मुर्गियां भी मलबे में दबकर मर गयीं. पीड़ित अलख राम ने बताया कि हाथियों ने उनके आशियाने को पूरी तरह खत्म कर दिया है. गनीमत यह रही कि हमारा पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel