बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता : अशोक

बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता : अशोक

By Prabhat Khabar News Desk | February 19, 2026 10:48 PM

सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने बुधवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामविलास बड़ाइक के पक्ष में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि नगर विकास, पारदर्शिता व बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता है. प्रेसवार्ता के दौरान अशोक बड़ाइक ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र आम जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है. इसमें स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने, पेयजल समस्या के समाधान, सड़क व नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी गयी है. उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा का घोषणा पत्र विकास की गारंटी है. मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक पुरी, प्रत्याशी रामविलास बड़ाइक, महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, श्रद्धानंद बेसरा, मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता, अनूप केशरी, तुलसी साहू, नरेंद्र बड़ाइक, नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून, सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, करण सिंह, दिलीप साहू, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद थे.

दिव्यांग बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित

जलडेगा. समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र जलडेगा में वातावरण अनुकूलन निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जलडेगा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया. दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन कुमार गोस्वामी द्वारा मार्गदर्शन दिया गया. दिव्यांग बच्चों के बीच पेंटिंग, गायन, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. संत जेवियर विद्यालय जलडेगा के जमीला लुगून को प्रथम, राजकीयकृत उत्क्रमित मवि तिलाईजारा के साहिल होरो को द्वितीय व राजकीयकृत मवि लमडेगा के भजन प्रधान को तृतीय पुरस्कार दिया गया. मौके पर रिसोर्स शिक्षक रोहित कुमार पटेल, टाटा सिन्नी के जिला समन्वयक इम्तियाज अंसारी, मांगा मुंडा ,शेखर महतो, शिक्षक पार्वती कुमारी, मनोज गुप्ता, अमित कुमार दास, किशोर सिंह, आश्रित बिलुंग, संकुल साधनसेवी भगवती प्रसाद, अमन हैरेंज आदि उपस्थित थे.