ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनायें : विधायक
कोलेबिरा प्रखंड के लचड़ागढ़ स्थित इनडोर स्टेडियम में सोनाबुरु जंगल प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, सिमडेगा की वार्षिक आम बैठक हुई.
सोनाबुरु जंगल प्रोड्यूसर कंपनी की वार्षिक आम बैठक संपन्न
बैठक में विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण और वनोपज के मूल्य संवर्धन पर चर्चा हुई. विशेषज्ञों ने महुआ, तसर, लाख, साल बीज और अन्य वनोपज के प्रसंस्करण, ब्रांडिंग तथा बाज़ार विस्तार के व्यावहारिक मॉडल साझा किये. कंपनी प्रबंधन ने सदस्यों को प्रशिक्षण, गुणवत्ता मानक और पारदर्शी खरीद व्यवस्था का भरोसा दिलाया.अंत में अतिथियों ने सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करने, युवाओं को आजीविका से जोड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया. मौके पर अभिनव श्रीवास्तव, अजीत कंडूलना, कामिनी सिंह, चंद्रकांता, सुनीता कुमारी, सुदामा केवट, अशरफ आलम, विनोद राम, जूनास टोपनो, आशीष कुमार, अंकुर रोशन, मूल्यानी डांग, विश्वासी जोजो, लक्ष्मी देवी, सुमंती डांग, सुमंती सोरेंग, प्रमिला टेटे, मोनिका कंडुलना, सलोमी गुड़िया सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.कार्यक्रम का संचालन अगुस्टिना सोरेंग ने किया.
