[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा ग्राम सभाओं को मजबूत बनायें : विधायक

ग्राम सभाओं को मजबूत बनायें : विधायक

0
ग्राम सभाओं को मजबूत बनायें : विधायक

बानो. प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को वन अधिकार अधिनियम विषय पर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला फिया फाउंडेशन ने किया. उद्घाटन विधायक सुदीप गुड़िया व बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण का उद्देश्य व वन अधिकार अधिनियम 2006 के महत्व पर चर्चा की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में एफआरए सेल के सदस्य तुषार, अंकुर, फिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिजीत मुखर्जी, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मंतोष, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर अनुपमा तथा सुदामा केवट ने प्रतिभागियों को अधिनियम से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, दावा प्रक्रिया व ग्रामसभा की भूमिका के बारे में जानकारी दी. बीडीओ ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम ग्रामीण व वनवासी समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कानून है. उन्होंने कहा कि अधिनियम का सही क्रियान्वयन तभी संभव है, जब ग्राम स्तर पर जागरूकता बढ़े और सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें. विधायक ने कहा कि वन क्षेत्रों में रहने वाले पारंपरिक वनवासियों व अनुसूचित जनजातियों को उनके अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने ग्राम सभाओं को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक अधिनियम का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को वन अधिकार अधिनियम से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, दावा प्रक्रिया एवं ग्राम सभा की भूमिका के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में दीपक नायक, अंचल निरीक्षक राजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक चंद्रेश्वर उरांव, वन विभाग से लखिंद्र सिंह, वन प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel