[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर प्रधान जिला जज के फर्जी अकाउंट से पैसे मांगने के मामले में प्राथमिकी

प्रधान जिला जज के फर्जी अकाउंट से पैसे मांगने के मामले में प्राथमिकी

0
प्रधान जिला जज के फर्जी अकाउंट से पैसे मांगने के मामले में प्राथमिकी
सांकेतिक तस्वीर

बक्सर कोर्ट.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब की तस्वीर लगाकर साइबर ठगी संबंधित मामला प्रकाश में आया है .साइबर क्राइम के क्षेत्र में अपराधियों ने इस बार हाइ प्रोफाइल गलियारे को माध्यम बनाकर पैसा उगाही करने का प्रयास किया है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब की फर्जी तस्वीर लगाकर कई लोगों से पैसों की मांग की गयी थी. अपराधियों ने पैसे उगाही के लिए अंग्रेजी में चैटिंग करते हुए लिखा है कि “मेरी जरूरत ज्यादा व्यक्तिगत है, मुझे तत्काल आपकी जरूरत है, आप मेरी ओर से दिये गये खाते में कुछ नकद भुगतान कर दें, अभी एक मीटिंग में हूं और मुझे इस समय ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर में समस्या आ रही है. मैं दिन खत्म होने से पहले ही पैसे वापस कर दूंगी. साथ ही नीचे दिये गये यूपीआइ नंबर पर 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया है. उक्त फर्जी मैसेज की सूचना मिलने के साथ ही तत्काल प्रधान जिला जज को अवगत कराया गया जिसके बाद न्यायालय प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक को संबंध में सूचित करते हुए कार्रवाई के लिए कहा गया. मामले में अंतरराष्ट्रीय गिरोह की संलिप्त होने की संभावना बताई जा रही है जहां फोन नंबर फ्रॉम थाइलैंड दिखाई दे रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel