केलुगा में शिव परिवार व बजरंग बली पूजा महोत्सव शुरू

केलुगा में शिव परिवार व बजरंग बली पूजा महोत्सव शुरू

By Prabhat Khabar News Desk | February 21, 2026 9:46 PM

जलडेगा. प्रखंड के केलुगा गांव में पूजा समिति केलुगा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिव परिवार व बजरंग बली वार्षिक पूजा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को कलशयात्रा के साथ हुआ. कलशयात्रा शिव बजरंग बली मंदिर परिसर से शुरू हुई. इसमें श्रद्धालु हर-हर महादेव, जय श्रीराम व जय बजरंग बली के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन करते हुए जलाशय पहुंचे, जहां पुरोहित पंडित अरुण मिश्रा व सहयोगी निशांत दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भर कर विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर में स्थापित किया गया. यजमान की भूमिका राजू मांझी व उनकी धर्मपत्नी कोष्टी देवी ने निभायी. 22 फरवरी को सुबह आठ बजे से अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ, जबकि 23 फरवरी को अखंड कीर्तन समापन, नगर भ्रमण, हवन पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जायेगा. आयोजन में जगेश्वर बिंझीया, जीतवाहन बिंझीया, मनोज बिंझीया, सुरेश बिंझीया, करमा मांझी, प्रभु मांझी, अमीन मांझी, रंगलाल बिंझीया, रतनलाल बिंझीया, बुधराम मांझी, लीलाधर बिंझीया आदि का सराहनीय योगदान रहा.

अखंड हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

जलडेगा. ओड़गा कुम्हारटोली में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत कलश यात्रा के बाद शनिवार को सुबह आठ बजे से अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. कीर्तन में ओड़गा तुरीटोली, परबा, रामजड़ी, अनाई, डुमरमुंडा, बेंदोसेरा एवं सारूबहार समेत दर्जनों कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे की भक्तिमय ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. अनुष्ठान में पुरोहित की भूमिका पंडित मदन मिश्रा ने निभायी, जबकि यजमान मिलू महतो व उनकी धर्मपत्नी रहीं. 22 फरवरी को 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन के समापन के बाद नगर भ्रमण, हवन पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा. आयोजन में दीपक कुमार महतो, रामकृष्ण साहू, रवि गोप, मुकेश साहू, हीरा महाकुर, जांबार महतो, रोहित राणा, राजेश नाग, बलराम साहू आदि का सहयोग मिल रहा है.