अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीओ शहर का भ्रमण कर दी चेतावनी

अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीओ शहर का भ्रमण कर दी चेतावनी

By Akarsh Aniket | June 10, 2026 9:42 PM

सिमडेगा. शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया गया. इस भ्रमण का उद्देश्य अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत से पहले लोगों को सचेत करना था. एसडीओ सुमंत तिर्की ने शहरी क्षेत्र के झूलन सिंह चौक, मुख्य पथ एवं नीचे बाजार तक भ्रमण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया. भ्रमण के दौरान उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे सरकारी जमीन से स्वयं अतिक्रमण हटा लें. अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगले दिन पुनः अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के दौरान अतिक्रमण में लगे सामान को जब्त करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा. भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से सीओ इम्तियाज अहमद, नगर परिषद के सिटी मैनेजर अर्पण इंदवार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.