[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ें खिलाड़ी : डीडीसी

मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ें खिलाड़ी : डीडीसी

0
मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ें खिलाड़ी : डीडीसी

सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा में जिला स्तरीय अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डीडीसी दीपांकर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, तौकिर उस्मानी, जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष मनोज प्रसाद भी मुख्य रूप से उपस्थित थे. उपविकास आयुक्त ने कहा कि सिमडेगा जिला खेल प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है. इस प्रकार के आयोजन बालिकाओं के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. प्रतियोगिता में जिले भर की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. मौके पर विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गयीं. बताया गया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को खेलो इंडिया के अंतर्गत राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता के अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग की 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़ में निक्की केरकेट्टा, महिमा डुंगडुंग, समरीता भेंगरा और अनिशा कुल्लू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. रिले रेस में विभिन्न टीमों ने सामूहिक तालमेल और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एसएस प्लस टू उवि सिमडेगा विजेता तथा बुनियादी उच्च विद्यालय उपविजेता रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel