[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा शादी का जेवर खरीदकर भाई के साथ लौट रही महिला को पिकअप ने रौंदा, गयी जान

शादी का जेवर खरीदकर भाई के साथ लौट रही महिला को पिकअप ने रौंदा, गयी जान

0
शादी का जेवर खरीदकर भाई के साथ लौट रही महिला को पिकअप ने रौंदा, गयी जान
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव के समीप सोमवार की रात बेलगाम पिकअप वैन ने बाइक सवार सगे भाई-बहनों को रौंद दिया. हादसे में बाइक पर पीछे बैठी बहन की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. जबकि बाइक चला रहा उसका भाई आंशिक रूप से जख्मी हो गया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतका रोहतास जिले के गोडारी थाना क्षेत्र के पड़सर गांव निवासी सत्य नारायण सिंह की 42 वर्षीया पत्नी चुन्नी देवी हैं. इधर, मृतका के पति सत्य नारायण सिंह ने बताया कि उसके भाई श्रीराम की शादी हो रही थी और मंगलवार को बारात जाने वाली थी, जिसको लेकर कुछ दिन पूर्व वह बच्चों के साथ सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव मायके आयी थी. सोमवार की रात वह आरा से अपने भाई श्रीराम के साथ गहना खरीद कर बाइक से वापस पनवारी लौट रही थी. उसी दौरान पिकअप वैन ने उनकी बाइक में ठोकर में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जहां एक तरफ उसके घर के परिवार वाले उसके भाई की शादी की तैयारी कर रहे थे. उसकी मौत की खबर मिलते ही घर के शादी का माहौल मातम में बदल गया. देखते ही देखते घर में रोने-धोने एवं चीखने-चिल्लाने की अवाज गूंजने लगी. भाई के सिर पर सेहरा सजाने से पहले ही उसके घर से बहन की अर्थी उठ गयी. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री जननी एवं नित्या है. घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया. घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel