सिमडेगा. पेंशनर समाज भवन में झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष इग्नेश तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष इग्नेश तिर्की ने सभी सदस्यों का अभिवादन किया तथा कहा कि कई पेंशनरों की समस्याओं का समाधान बैंक स्तर पर कराया गया है. समाज के सचिव राम कैलाश राम ने बताया कि महासंघ द्वारा पुनः प्रधानमंत्री के नाम वैलिडेशन एक्ट के विरोध में सांसद के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जायेगा. साथ ही सांसद से आग्रह किया जाएगा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठायें. उन्होंने पेंशनधारियों को नए पेंशन संबंधी कानून से होने वाले संभावित नुकसान की भी जानकारी दी. इस दौरान ज्ञापन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. बैठक में जानकारी दी गयी कि 15 एवं 18 जून को बानो और जलडेगा में तथा 20 जून को कोलेबीरा में बैठक आयोजित कर पेंशनधारियों को उक्त एक्ट के विरोध और उसके प्रभावों के संबंध में जागरूक किया जायेगा. इस अवसर पर रामविलास शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कंचन रानी एक्का ने धन्यवाद ज्ञापन तथा नये सदस्य आशा लकड़ा का समाज से जुड़ने पर स्वागत किया गया. बैठक में साधु मलुवा, ग्लोरिया सोरेंग, अगस्तुस एक्का, अर्जुन मिस्त्री, महंत भगत, योगेंद्र मेहरा, कालीचरण प्रसाद, जवाहर प्रसाद, नंदलाल राम, संगम लकड़ा, सावधानी कुल्लू, विक्टोरिया लकड़ा, एतवा मांझी, सुजन राम, सुमन डांग, मार्था कुसुम बागे, ऐलिना सोरेंग, सुसाना बड़िंग, मेरखा आलो बाड़ा, दयमंती उरांव, सुरापति कुमारी, प्रतिमा कुल्लू, भलेरिया मिंज, मरसेला लकड़ा सहित अन्य पेंशनधारी उपस्थित थे.