[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर बिजली पोल शिफ्ट किये बगैर बैजनाथपुर व कुंडा में सड़क का हो रहा चौड़ीकरण

बिजली पोल शिफ्ट किये बगैर बैजनाथपुर व कुंडा में सड़क का हो रहा चौड़ीकरण

0
बिजली पोल शिफ्ट किये बगैर बैजनाथपुर व कुंडा में सड़क का हो रहा चौड़ीकरण

संवाददाता, देवघर. शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से एनएच प्रमंडल की ओर से हिंडोलावरण से बैजनाथपुर होते हुए कुंडा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. करीब 22 करोड़ रुपये की लागत वाली इस प्रोजेक्ट को श्रावणी मेला से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. हिंडोलावरण से महेशमारा तक सड़क के दोनों किनारे खुदाई कर मटेरियल भर दिया गया है, लेकिन बैजनाथपुर व कुंडा मोड़ के आसपास सड़क किनारे बिजली पोल को हटाये बगैर सड़क की खुदाई कर चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है.

बैजनाथपुर इलाके में 50 फीसदी बिजली पोल की शिफ्टिंग का काम पूरा नहीं हो पाया है. कई स्थानों पर पोल शिफ्टिंग पूरी होने से पहले ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. कई जगहों पर सड़क के किनारे बिजली पोल अब भी मौजूद है. जबकि आसपास खुदाई व निर्माण कार्य चल रहा है. इससे निर्माण कार्य की गति व आगे की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं. बैजनाथपुर चौक शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल हैं, जहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. अगर पोल शिफ्टिंग कर सड़क का पूरी तरह चौड़ीकरण नहीं किया गया, तो जाम की समस्या बनी रह सकती है. कुल 22 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में छह करोड़ रुपये पोल शिफ्टिंग में बिजली विभाग को एनएच द्वारा भुगतान किया गया है. बैजनाथपुर से मंदिर मोड़ तक 500 मीटर लंबी सड़क को दोनों किनारे एक मीटर चौड़ी की जायेगी.

क्या कहते हैं अधिकारी

बिजली पोल की शिफ्टिंग का कार्य के साथ-साथ सड़क चौड़ीकरण का भी काम हो रहा है. बिजली विभाग से लोड शेडिंग नहीं मिलने की वजह से पोल शिफ्टिंग बाधित है. गर्मी की वजह से बिजली विभाग से महज एक घंटे का ही लोड शेडिंग मिल रहा है. बिजली विभाग के अभियंता का कहना है अधिक देर तक बिजली की कटौती होने से नागरिक को परेशानी होगी, ऐसी परिस्थिति में जैसे-जैसे लोड शेडिंग होता है, उस अनुसार पोल शिफ्टिंग हो रहा है.

रविपद मांझी, कार्यपालक अभियंता, एनएच, प्रमंडल, देवघर B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel