शिक्षा से ही समाज को मिलेगी नयी दिशा : भूषण बाड़ा

मदरसा में पुस्तकालय भवन निर्माण का किया गया शिलान्यास

By Prabhat Khabar News Desk | May 26, 2026 10:17 PM

सिमडेगा. मदरसा तजवीदुल कुरआन सिमडेगा में विधायक मद से बनने वाले पुस्तकालय भवन का शिलान्यास विधायक भूषण बाड़ा ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया.विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है. मदरसा में पुस्तकालय भवन बनने से मदरसा के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा. उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती. इसलिए सरकार और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि हर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध करायी जाये. विधायक ने कहा कि मदरसा केवल धार्मिक शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है. कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत है. बच्चों को अच्छी शिक्षा व पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की मांग है. जब बच्चे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे, तभी समाज मजबूत बनेगा. कार्यक्रम में कार्यकारी जिला अध्यक्ष अख्तर खान, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन, जिला विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, सदर विधायक प्रतिनिधि सलमान खान, सेंट्रल अंजुमन सिमडेगा के सदर मो गयास, मौलाना शकील, मुफ्ती इसराफिल, मौलाना शकीब, नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, कुरडेग प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष जिशान फिरदौस, प्रखंड मीडिया प्रभारी शमीम अंसारी, साजदा खातून, डॉ इम्तियाज हुसैन आदि उपस्थित थे.