[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा कुआं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

कुआं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

0
कुआं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

सिमडेगा. केरसई थाना क्षेत्र के चापाबारी किनकेल में कुआं में गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कुनकरी निवासी दीपक टोप्पो किनकेल अपने रिश्तेदारों के घर मेहमानी आया था. शुक्रवार की शाम कहीं घूमने के लिए गया था. वापस लौटने के क्रम में वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी शनिवार को मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सिमदेगा सदर अस्पताल भेज दिया.

दुर्घटना में बाइक चालक घायल, रेफर

बोलबा. प्रखंड के मालसाडा पंचायत के बीजाडीह गांव स्थित पुलिया के के निकट सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक आवगा पतराटोली निवासी मनोज कुमार बेसरा मोटरसाइकिल से केरसई की ओर से आ रहा था. इस क्रम में विजाडीह पुलिया के निकट अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया. ग्रामीणों के सूचना पुलिस वहां पहुंच एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर देवतोष भूटिया ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल भेज दिया.

मेला घूमने के लिए पैसा नहीं मिलने पर लगायी फांसी

कुरडेग. कुरडेग थाना की बड़कीबिउरा पंचायत के सराइपानी गांव में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया 16 वर्षीय केवल दास (पिता- संजय दास) शनिवार को मेला देखने के लिए अपनी मां से 500 रुपये मांग रहा था. मां ने कहा कि पिता से पूछते हैं. वह राजमिस्त्री का काम करने चाडरीमुंडा गये थे. मां फोन करने के लिए नेटवर्क में गयी. इस क्रम में केवल दास अपने घर में ही फांसी लगा ली. मां ने आसपास के लोगों को बुला कर उसे उतारा और इलाज के लिए कुरडेग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना मिलते पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर पूछताछ करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel