[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

0
नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

: लड़की बरामद, परिजनों को सौंपा प्रतापपुर. थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त रबदा गांव निवासी मो अरबाज को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी बिहार सीमा से की गयी है. बताया गया कि 15 दिन पूर्व प्रतापपुर थाना में एक लड़की के अपहरण करने संबंधी मामला दर्ज हुआ था, जिसमें अरबाज को आरोपी बनाया गया था. अपहरण के बाद वह झारखंड छोड़ कर दूसरे राज्य में छिप कर रह रहा था. इधर, नाबालिग की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही थी. पुलिस की टीम ने दिल्ली, जयपुर, लखनऊ सहित कई जगहों पर छापा मारा. इस दौरान सूचना मिली कि अरबाज नाबालिग लड़की को साथ लेकर घर लौट रहा है. सूचना के आलोक में टीम के सदस्य सक्रिय हुए और बिहार की सीमा पर उसे गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया. वहीं नाबालिग लड़की को उसके परिजन को सौंप दिया गया. पुलिस के अनुसार, पढ़ने गयी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था. इसके बाद पीडिता के परिजनों ने प्रतापपुर में केस दर्ज कराया था. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, विनोद तिवारी समेत जिला बल के जवान शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel