पानी टैंकर से दब कर एक की मौत

ओपी में मामला दर्ज

By Prabhat Khabar News Desk | April 5, 2024 8:22 PM

जलडेगा. बांसजोर पहाडटोली निवासी धर्म दास (40 वर्ष) की मौत हो गयी. ओपी प्रभारी ने बताया कि धर्म दास ट्रैक्टर (ओआर-14आर-0693) पर पानी टैंकर फीट कर खदान क्षेत्र के कच्ची सड़क पर पानी छिड़कने का काम करता था. काम के दौरान ही पानी टैंकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस संबंध में ओपी में मामला दर्ज कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.