हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार, जेल
पुलिस ने पारा शिक्षक हत्याकांड मामले का किया खुलासा
By Prabhat Khabar News Desk |
April 1, 2024 8:15 PM
पुलिस ने पारा शिक्षक हत्याकांड मामले का किया खुलासा
सिमडेगा.
जलडेगा पुलिस ने करमाटांड़ में पारा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा 24 घटे के अंदर कर लिया है. पुलिस ने मृतक के भतीजा योतम लुगून करमापानी थाना जलडेगा निवासी को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि योतेम लुगून ने आपसी विवाद में अपने चाचा पारा शिक्षक तुरलेन लुगून की पत्थर से सिर पर मार कर हत्या कर दी थी. घटना के संदर्भ में मृतक की पत्नी एडलीन लुगून के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी अभियुक्त योतम लुगून को बनाते हुए गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद किया गया है. छापामारी दल में पुअनि शशि शंकर कुमार सिंह थाना प्रभारी जलडेगा, पुअनि दुर्गेश कुमार, पुअनि सोनू कुमार, सअनि किशोर महतो व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 7:39 PM
June 30, 2026 10:09 AM
June 26, 2026 6:41 PM
June 25, 2026 11:10 AM
June 25, 2026 3:51 PM
June 25, 2026 4:07 PM
June 24, 2026 5:51 PM
June 22, 2026 7:47 PM
June 20, 2026 4:46 PM
June 19, 2026 4:09 PM
