पार्टी को सशक्त बनाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी : प्रदेश मंत्री

संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण व आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

By Prabhat Khabar News Desk | May 11, 2026 10:00 PM

सिमडेगा. भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को भाजपा की जिला स्तरीय बैठक हुई. बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण व आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री अमित कुमार उपस्थित थे. मौके पर अमित कुमार ने कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. संगठन की मजबूती भाजपा की असली ताकत है और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनता से संवाद स्थापित करना होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित व समाज सेवा के उद्देश्य से कार्य करने वाली पार्टी है. कार्यकर्ताओं को अनुशासन व समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि भाजपा लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच कार्य कर रही है तथा संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है. संचालन जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव व जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक, प्रणव कुमार, राकेश रविकांत प्रधान, चंदन प्रसून सोनी, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, कमला कुमारी, रेणु पुरी, हंसा रानी, प्रतिमा देवी, विद्या बड़ाइक, सुजान मुंडा, अनूप प्रसाद, विनीत मित्तल, अनूप केसरी, अनिरुद्ध सिंह, नरेंद्र बड़ाइक, उपेंद्र श्रीवास्तव, तुलसी कुमार साहू, मनोज साईं, विराज नायक, रामकृष्ण महतो, सत्यनारायण प्रसाद, रामविलास बड़ाइक, कुलदीप मिश्रा, संटू गुप्ता, श्रवण गोस्वामी, मुकेश मिश्रा, वीरेंद्र पांडा, शंभु भगत, विजय महतो, गंगाधर लोहरा, विकास आदि उपस्थित थे.