[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा भारतीय सेना की कार्रवाई से सिमडेगा में खुशी का माहौल

भारतीय सेना की कार्रवाई से सिमडेगा में खुशी का माहौल

0
भारतीय सेना की कार्रवाई से सिमडेगा में खुशी का माहौल

सिमडेगा. पहलगाम हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बीती रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई के बाद सिमडेगा में खुशी का माहौल है. सिमडेगा के महावीर चौक पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर कार्रवाई का स्वागत किया. साथ ही आतंकवाद मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाये. विहिप जिलाध्यक्ष कौशलराज सिंह देव ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है. सेना ने मासूमों की हत्या करने वाले आतंकियों को उचित सबक सिखाया है. पूरे देश की यहीं मांग थी कि आतंकियों से बदला लिया जाये. हमें अपनी सेना पर गर्व है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कार्रवाई आतंक के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है. स्थानीय लोगों ने इस जवाबी हमले पर संतोष जताया और सेना को बधाई दी. मौके पर पवन जैन, अशोक मिश्रा, रामजी यादव, गंगा बैठा, विहिप महामंत्री कृष्णा शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक आनंद जायसवाल, सुमित केसरी उपस्थित थे.

गांव की समस्याओं पर की गयी चर्चा

बानो. बानो में बदलाव मंच की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से मुखिया विश्वनाथ बडाइक उपस्थित थे. बैठक में पंचायत की समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में आंगनबाड़ी व स्कूल में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी. विकास योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी पर भी चर्चा की गयी. इस अवसर पर बानो थाना के पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को साइबर क्राइम, दहेज प्रथा व नशा उन्मूलन के बारे जागरूक किया. इस अवसर पर देवंती कुमारी, सीता देवी, प्रमीला महतो, महेश्वरी रोशन आरा, रेखा दिरवार, मंजु देवी, जसमती देवी, माधुरी देवी, अनुपमा देवी, रेखा, सावित्री देवी, रीता देवी, फुलमनी देवी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel