[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ सनसनीखेज वारदात : कुआं से मिली विवाहिता की लाश, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

सनसनीखेज वारदात : कुआं से मिली विवाहिता की लाश, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

0
सनसनीखेज वारदात : कुआं से मिली विवाहिता की लाश, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

बिहारशरीफ. नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतीपुर गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब गांव के एक कुएं में 20 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ. मृतका की पहचान मंटू रविदास की पत्नी फुला देवी के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने सुबह कुएं में तैरता हुआ शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. मृतका के मायके वालों ने इस मौत को हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है. पेंदापुर गांव निवासी फुला देवी के भाई देवेश कुमार का कहना है कि मंगलवार की शाम उसकी बहन पास के एक शादी समारोह में गीत गाने गई थी, जिसे लेकर पति मंटू रविदास ने आपत्ति जतायी थी. घर लौटने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पति ने कथित रूप से बेरहमी से उसकी पिटाई की और फिर अचेत अवस्था में उसे कुएं में फेंक दिया. देवेश का दावा है कि बहन ने मरने से पहले फोन पर परिवार को मारपीट और संभावित अनहोनी की जानकारी दी थी वहीं कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पति की प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस ने पति मंटू रविदास को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है. चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel