[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा धर्म परिवर्तन मामले में चार वारंटी गिरफ्तार, जेल

धर्म परिवर्तन मामले में चार वारंटी गिरफ्तार, जेल

0
धर्म परिवर्तन मामले में चार वारंटी गिरफ्तार, जेल

सिमडेगा. पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन करवाने मामले के पिछले आठ वर्षों से फरार एक महिला समेत चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में प्रेसवार्ता करते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में बीते 22 जून 2018 को कुछ लोगों द्वारा किसी परिवार को बरगला कर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था. इस मामले में झारखंड धर्म स्वतंत्र अधिनियम के तहत पाकरटांड़ थाना में मामला दर्ज करवाया गया था. लेकिन घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे. लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर सिमडेगा जिला पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के तहत पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में भेलवाडीह घाघरा पंडरीपानी निवासी सुकरा लाजरूस बारला, अगस्तुस तोपी एक्का, बुद्धू एक्का तथा मोनिका एक्का शामिल हैं. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

फरार आरोपी के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार

सिमडेगा. गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी राजू राय के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने उसके तामड़ा स्थित आवास पर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में डुगडुगी बजा कर उद्घोषणा की तथा न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को विधिवत तामिला करते हुए उसके घर पर चिपकाया. पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आरोपी को निर्धारित अवधि के अंदर न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है. यदि वह तय समय में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जायेगी. कार्रवाई में ठेठईटांगर थाना प्रभारी नवीन कुमार एवं सिमडेगा थाना प्रभारी संजीत कुमार समेत पुलिस बल उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel