[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग डीसी-एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

डीसी-एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

0
डीसी-एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

हजारीबाग. मुहर्रम को लेकर डीसी हेमंत सती, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने बुधवार को शहर के सभी मार्गों में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च की शुरुआत हजारीबाग नियंत्रण कक्ष से की गयी. इसमें सदर एसडीओ, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, सदर, लोहसिंघना, कोर्रा, बड़ाबाजार, पेलावल थाना प्रभारी, शस्त्र पुलिस जिला बल, जैप के जवान शामिल थे. नवाबगंज, इंद्रपुरी चौक, कल्लू चौक, मेन रोड, झंडा चौक, पंच मंदिर चौक, चतरा स्टैंड, जामा मस्जिद, सुजायत चौक, सरदार चौक, बड़ाबाजार चौक, बंसी लाल चौक, अन्नदा चौक होते हुए नियंत्रण कक्ष वापस पहुंचे. इस दौरान डीसी, एसपी ने पर्व के दौरान अफवाह नहीं फैलाने की अपील शहर वासियों से की. कहा कि अफवाह फैलाने वालों को पुलिस चिन्हित कर त्वरित करवाई करेगी. एसपी ने जुलूस के दौरान भड़काऊ गीत-संगीत नहीं बजाने की भी अपील की.

जुलूस मार्ग व मेला स्थल का निरीक्षण

हजारीबाग. मुहर्रम को लेकर डीसी हेमंत सती और एसपी अमन कुमार ने बुधवार को जुलूस मार्ग, कर्बला स्थल एवं मेला स्थल का निरीक्षण किया. झंडा चौक, खिरगांव चौक, लोहसिंघना, मंडई कर्बला, पेलावल तथा छड़वा डैम स्थित मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कहा कि जुलूस में शामिल लोगों के लिए मेडिकल कैंप, अस्थायी शौचालय तथा पेयजल टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें. निर्धारित ट्रैफिक रूट प्लान के अनुरूप यातायात संचालन करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है. निरीक्षण के दौरान एसडीओ आदित्य पांडेय, डीएसपी सीसीआर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel