[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें : डीडीसी

कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें : डीडीसी

0
कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें : डीडीसी

सिमडेगा. उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिले में संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा काॅन्फ्रेंस द्वारा की गयी. बैठक में जानकारी दी गयी कि जिले में कुल 38 हेल्थ सब सेंटर स्वीकृत हैं, जिसमें से 36 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष दो का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं. इस योजना के अंतर्गत पांच ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्वीकृत हैं, जिसमें से दो पूर्ण हो चुके हैं. शेष तीन में से दो में निर्माण कार्य प्रगति पर है. बांसजोर में संवेदक द्वारा कार्य में रुचि नहीं लेने के कारण संबंधित संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने के लिए राज्य सरकार को पत्राचार किया गया है. 15वें वित्त आयोग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सभी स्वीकृत एचएससी का कार्य शुरू कर दिया गया है. साथ ही दो पीएचसी व एक बीपीएचयू की निविदा शीघ्र प्रकाशित की जायेगी. उपविकास आयुक्त ने कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, नगर परिषद के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

वनभोज सह मिलन समारोह कल

बानो. प्रखंड के हुर्दा पात्रा जंगल के निकट तेली समाज के सामाजिक कार्यकर्ता टकधर साहू द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन आठ फरवरी को किया गया है. टकधर साहू ने बताया कि यह वनभोज सह मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूती प्रदान करना है. उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel