[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा दो दुकानदारों को झांसा में लेकर छह हजार की ठगी

दो दुकानदारों को झांसा में लेकर छह हजार की ठगी

0
दो दुकानदारों को झांसा में लेकर छह हजार की ठगी

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत घंघरी बाजार मोड़ पर गुरुवार देर शाम एक ठग ने दो दुकानदारों को झांसे में लेकर छह हजार रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने पूरे मामले में शक के आधार पर टोटो चालक को हिरासत में लिया और जरूरत पड़ने पर फिर बुलाने की बात कह कर छोड़ दिया़ बताया गया कि ठग भाड़े पर टोटो लेकर श्रवण गोस्वामी की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर पहुंचा और एक बड़ा सोलर प्लेट खरीदा. उसने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही और सोलर प्लेट को पास की मणि मोबाइल दुकान में रखवा दिया. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार को यह कहकर चला गया कि उसे और खरीदारी करनी है, टोटो दुकान के बाहर ही खड़ा है, लौटकर भुगतान कर देगा. इसके बाद ठग मणि मोबाइल दुकान के संचालक गुड्डू कुमार के पास पहुंचा और हेडफोन, चार्जर, बल्ब समेत करीब 20 हजार रुपये का सामान पैक करने को कहा. ऑनलाइन भुगतान की बात कहते हुए उसने लेबर को देने के नाम पर छह हजार रुपये की मांग की. ग्राहक पर भरोसा जताते हुए दुकानदार ने उसे छह हजार रुपये दे दिये. ठग ने टोटो चालक को दुकान पर खड़ा कर सामान लोड करने को कहा और यह बोलकर निकल गया कि वह सोलर प्लेट का भुगतान कर आता है. लेकिन वह रुपये लेकर फरार हो गया. काफी देर तक इंतजार और खोजबीन के बाद दोनों दुकानदारों को ठगी का अहसास हुआ. घटना की सूचना वशिष्ठ नगर थाना को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और टोटो चालक से पूछताछ की. चालक ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने डुमरी तक सामान ले जाने के लिए 150 रुपये भाड़ा तय किया था और उसी के साथ वह बाजार आया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel