[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा अभियान चला कर हटाया गया अतिक्रमण

अभियान चला कर हटाया गया अतिक्रमण

0
अभियान चला कर हटाया गया अतिक्रमण

जलडेगा. जलडेगा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान स्पष्ट संदेश दिया गया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अंचल अधिकारी के आदेशानुसार आम सूचना जारी कर सड़क के बीच से दोनों किनारों में 20 फीट तक किये गये अतिक्रमण को पूर्णतः अवैध घोषित किया गया था और सभी अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. जारी सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया था कि समय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी तथा अतिक्रमण हटाने में प्रयुक्त जेसीबी मशीन, अमीन समेत अन्य संसाधनों का संपूर्ण खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जायेगा. साथ ही कार्रवाई के दौरान किसी सामग्री के क्षतिग्रस्त होने की जिम्मेदारी भी संबंधित अतिक्रमणकारियों की होगी. बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने साफ तौर पर निर्देश दिया गया था कि इस दायरे में आने वाले दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं, ठेला संचालकों, टेंपो चालकों एवं झुग्गी-झोपड़ी लगाने वालों को अनिवार्य रूप से अतिक्रमण हटाना होगा. इसके बावजूद कई लोगों ने प्रशासन के निर्देशों को गंभीरतापूर्वक पालन नहीं किया. इसके बाद मंगलवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. कार्रवाई का नेतृत्व बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार व थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार कर रहे थे. पदाधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाया गया तथा जिन्होंने पक्का निर्माण अतिक्रमण भूमि पर किया है, उन्हें 24 घंटे का और अतिरिक्त समय देते हुए अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel