[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी राज्य परिवहन निगम के बस अड्डा का अपना बोर्ड भी नहीं, बदहाल

राज्य परिवहन निगम के बस अड्डा का अपना बोर्ड भी नहीं, बदहाल

0
राज्य परिवहन निगम के बस अड्डा का अपना बोर्ड भी नहीं, बदहाल

यात्री सुविधा के नाम पर शेड, शौचालय, पानी का नहीं है इंतज़ाम

मधुबनी . राज्य पथ परिवहन निगम बस अड्डा बदहाल है. बस पड़ाव में यात्रियों की सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. न तो यात्रियों के लिए शेड है, न शौचालय और न ही पीने के लिए कोई चापाकल है. बस के ड्राइवर व कंडक्टर के लिए बैठने की भी व्यवस्था नहीं है.

बस स्टैंड के पास अपना बोर्ड तक नहीं

सरकारी बस स्टैंड में बदहाली का आलम यह है कि बाहर से आने वाले यात्रियों को यह पता तक नहीं चल सकेगा कि सरकारी बस स्टैंड यहां है भी या नहीं. जब तक यात्री शहर में आने के बाद किसी से पूछताछ नहीं करेंगे उन्हें बस स्टैंड ढूंढने में काफी परेशानी हो सकती है.

दरअसल बस स्टैंड में 6/8 का एक छोटा सा गुमटी टाइप कमरा मात्र है. जिसे टिकट घर के नाम से जाना जाता है. जिसके छत में चदरा चढ़ा हुआ है. सरकारी बस स्टैंड का अपना कोई बोर्ड भी नहीं है. जिससे बाहरी यात्री यह भी नहीं समझ पाते कि यही सरकारी स्टैंड है. इसके अलावे राज्य ट्रांसपोर्ट डिपो के एक मात्र कर्मचारी यहां पदस्थापित है.

शौचालय का इंतजाम नहीं

जिस जगह से 16 बस का परिचालन होता है, सैकड़ों की संख्या में रोजाना यात्री पहुंचते हैं वहां पर यात्रियों के शौचालय का इंतजाम नहीं है. सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को होती है. बस स्टैंड में बस पकड़ने आने वाले यात्रियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर महिला यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ती है.

बस स्टैंड से 16 बसों का होता है परिचालन

सरकारी बस स्टैंड से विभिन्न रुटों के लिये रोजाना 16 बसों का परिचालन होता है. जिसमें चार बस बिहार राज्य ट्रांसपोर्टेशन निगम का है. जबकि 12 बसें अंडरटेकिंग के आधार पर चलाया जा रहा है. राज ट्रांसपोर्ट की दो बसें पिंक लाइन बस है जो दरभंगा से मधुबनी एवं मधुबनी से दरभंगा तक परिचालित होता है. पिंक बस में सिर्फ महिलाओं के चढ़ने की व्यवस्था है. राज्य ट्रांसपोर्ट की दो अन्य बसें दरभंगा भाया मधुबनी से लौकहा तक जाती है. 12 अन्य बसें जो अंडर टेकिंग के आधार पर परिवहन विभाग द्वारा परिचालित है, वो बसें मधुबनी से दरभंगा, मुजफ्फरपुर होते हुए पटना तक जाती है. बस का किराया भी प्राइवेट बस से भी कम है. मधुबनी से दरभंगा तक का ऐसी बस का किराया 60 रुपये जबकि नॉन एसी का 50 रुपये, इसी प्रकार मुजफ्फरपुर का 180 रुपए एवं 150 रुपए, पटना का 300 रुपये एवं 250 रुपये है.

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि बस स्टैंड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. बस स्टैंड में शेड,शौचालय एवं पीने के पानी की व्यवस्था के लिए राज्य परिवहन निगम के डिपो के आरएम ने परिवहन निगम से पत्राचार किया है. परिवहन निगम द्वारा शीघ्र ही इस दिशा व्यवस्था करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel