[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा हाथियों ने तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त, खाये अनाज

हाथियों ने तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त, खाये अनाज

0
हाथियों ने तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त, खाये अनाज

बोलबा. बोलबा प्रखंड के आलिंगुड डाहीसारवा गांव में हाथियों के झुंड ने देर रात उत्पात मचाते हुए सूरज सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों ने खाना बनाने वाले हिस्से को ध्वस्त कर दिया, जिससे बर्तन व अन्य सामग्री टूट कर बिखर गयी. साथ ही घर में रखे चावल को हाथियों ने खा लिया. बताया जाता है कि सूरज सिंह के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने मानसिक रूप से कमजोर भाई के साथ अकेले रहता है. दोनों भाइयों का जीवन-यापन सरकारी राशन पर ही निर्भर है. ऐसे में चावल नष्ट हो जाने के कारण उनके सामने अब भोजन का भी संकट उत्पन्न हो गया है. घटना के समय घर टूटने की आवाज सुन कर सूरज बाहर निकला और गांव वालों को सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर करीब 10 बजे हाथियों को गांव से खदेड़ा. इसके बाद हाथियों का झुंड कसीरा गांव पहुंच गया, जहां उर्मिला कुल्लू और लोरेंटो तिर्की के घरों को नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का उत्पात अब आम बात हो गयी है. खेती के समय फसल बर्बाद कर दी जाती है और अब घरों में रखा अनाज भी सुरक्षित नहीं रह गया है. लोगों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने, प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और हाथियों के आतंक से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel