[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा मारवाड़ी युवा मंच शाखा की आम सभा संपन्न

मारवाड़ी युवा मंच शाखा की आम सभा संपन्न

0
मारवाड़ी युवा मंच शाखा की आम सभा संपन्न

प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा की आम सभा अग्रसेन भवन में हुई. सभा की शुरुआत सत्र 2025–26 के दौरान किये गये विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी के साथ हुई. मंच द्वारा वर्ष भर किये गये सेवा कार्यों की सराहना सदस्यों ने की. इसके पश्चात कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया. बैठक का मुख्य आकर्षण नव निर्वाचित मंत्रिमंडल को कार्यभार हस्तांतरण रहा. इस दौरान वर्तमान पदाधिकारियों ने नये पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपीं तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. मंच द्वारा गौ सेवा के तहत स्थानीय गौशाला को एक मिल्क पैकिंग मशीन भी दान में दी गयी, जिससे गौशाला के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग मिलेगा. इसके अलावा 30 मार्च को आयोजित महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर निकली शोभायात्रा के दौरान मंच की ओर से गर्म मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं के बीच शिकंजी वितरण किया गया. इस सेवा कार्य के परियोजना निदेशक आयुष पोद्दार एवं मोहक सुल्तानिया बनाये गये. मौके पर अध्यक्ष राहुल जैन, उपाध्यक्ष शिवेश पचीसिया व शुभम चौधरी, सचिव अंकित केडिया, सह सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, सत्र 2026–27 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित संघई, सदस्य अक्षय जैन, रौनक कासलीवाल, रितेश दुग्गड, विकास जैन, प्रतीक संघई, ईशान जैन, अरविंद चौधरी, आकाश जैन आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel