सलगापोछ में 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप

सलगापोछ में 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप

By Akarsh Aniket | June 7, 2026 10:00 PM

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड के सलगापोछ में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण पिछले 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं. बिजली नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य उपकेंद्र में भी अंधेरा छाया रहता है. उक्त ट्रांसफॉर्मर से लगभग 35-40 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया है. इसके अलावा पंचायत सचिवालय व स्वास्थ्य उपकेंद्र में भी कनेक्शन दिया गया है. विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण गर्मी से लोग परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले नया ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग के द्वारा लगाया गया था, लेकिन वह भी कुछ देर जलने के बाद खराब हो गया. इधर बिजली मिस्त्री कुलदीप का कहना है कि, कुछ उपभोक्ताओं द्वारा ट्रांसफॉर्मर से छेड़छाड़ करने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है. साथ ही अत्याधिक लोड होने के कारण भी ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ रही है. ग्रामीणों ने शीघ्र 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है.