वृद्ध की सिर कूच कर की हत्या

वृद्ध की सिर कूच कर की हत्या

By Prabhat Khabar News Desk | February 16, 2026 10:25 PM

बोलबा. प्रखंड के पीड़ियापोछ पंचायत अंतर्गत छुरियाटोली सरइजोर गांव निवासी मुस्कू महतो (66 वर्ष), पिता- स्व भंदू महतो) की हत्या अज्ञात अपराधियों ने सिर कूच कर कर दी है. यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी देवी दास मुर्मू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब मुस्कू महतो के घर अपने दलबल के साथ गया, तो देखा गया कि मृतक मुंह के बल अपने घर के आंगन में गिरा हुआ है. घर में सिर्फ अकेले मुस्कू महतो ही रहते थे. उनकी बेटी का गांव में ही शादी की गयी थी. वह पिता के घर से कुछ दूरी पर ससुराल में रहती है. मुस्कू की हत्या होने से पूर्व वे अपनी बेटी के घर से होकर अपने घर आया हुआ था. मृतक के टोले में मात्र चार से पांच ही घर है वह भी काफी दूर-दूर में है. थाना प्रभारी ने कहा कि अज्ञात अपराधी द्वारा हत्या का धारा लगा कर अनुसंधान चल रहा है. अपराधी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आज

कोलेबिरा. प्रखंड के तुरबुंगा में महाशिवरात्रि पूजा समिति के तत्वावधान में 17 फरवरी सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में पंपापुर म्यूजिकल ग्रुप पालकोट गुमला द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी. पूजा समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.