पेंशनर समाज की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

पेंशनर समाज की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

By Prabhat Khabar News Desk | February 10, 2026 10:30 PM

सिमडेगा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला इकाई की मासिक बैठक पेंशनर भवन में अध्यक्ष इग्नेश तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अध्यक्ष ने सभी पेंशनरों का अभिवादन करते हुए केंद्र सरकार के वित्त मंत्री द्वारा जारी आम बजट में पेंशनरों के लिए कोई चर्चा नहीं किये जाने पर चिंता जतायी. पेंशनरों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि 80 वर्ष पार करने वाले पेंशनरों को अतिरिक्त वित्तीय लाभ नहीं मिल रहा है. साथ ही पेंशन की राशि काफी विलंब से बैंक खाते में आने की बात कही. सचिव राम कैलाश राम ने पूर्व बैठक में लिए गये निर्णयों के समीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया. कार्यकारी सचिव देवेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि निकाय चुनाव के कारण घोषित आचार संहिता के अनुपालन में 13 फरवरी को केलाघाघ डैम में समाज के वन भोज कार्यक्रम स्थगित किया गया है. बताया गया कि 28 फरवरी को पेंशन भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सभी पेंशनर्स को शामिल होने का आग्रह किया गया. मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि आज की बैठक में 97 वर्ष के सदस्य निकोलस खेस्स उपस्थित होकर पेंशनरों के मनोबल को ऊंचा किया. बैठक में रामबिलास शर्मा, साधु मालवा, एतवा मांझी, अगस्तुस एक्का, दुबराज बड़ाइक, अर्जुन मिस्त्री, भुनेश्वर सिंह, प्रमोद टेट, जवाहर प्रसाद, सुलोचनी देवी, रोजालिया कुल्लू, तेरेशा मिंज, सावधानी कुल्लू, नंदलाल साहू समेत कई पेंशनर्स उपस्थित थे.