पेंशनरों की समस्याओं पर की गयी चर्चा

पेंशनरों की समस्याओं पर की गयी चर्चा

By Prabhat Khabar News Desk | October 15, 2025 9:33 PM

सिमडेगा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा सिमडेगा की मासिक बैठक पेंशनर भवन सिमडेगा में अध्यक्ष इग्नेश तिर्की के अध्यक्षता में हुई. बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. समाज के सचिव राम कैलाश राम ने बताया कि प्रतिवर्ष नवंबर माह में सभी पेंशनरों को अपना जीवित प्रमाण पत्र बैंक में समर्पित करना है. पेंशनरों की सुविधा के लिए चार नवंबर व 11 नवंबर को पेंशनर भवन सिमडेगा में कैंप लगा कर जीवित प्रमाण पत्र तैयार किया जायेगा. जिले के सभी पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पेंशनर भवन में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया. उक्त तिथि को संबंधित बैंक के अधिकारी से भी पेंशनर भवन आने का अनुरोध किया जायेगा. बैठक में संयुक्त सचिव देवेंद्र प्रसाद तिवारी ने भी पेंशनरों के बैंक व ट्रेजरी से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी. बैठक में रामविलास शर्मा, साधु मालवा, ग्लोरिया सोरेंग, एतवा मांझी, तारकेश्वर तिवारी, सुरेश कुमार चौधरी, सूर्य नारायण प्रसाद, योगेंद्र मेहरा, सावधानी कुल्लू , अर्जुन मिस्त्री, सुरेश कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे.

इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

सिमडेगा. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कंचन सिंह ने इवीएम-वीवी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने इवीएम व वीवी पैट की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न करने का निर्देश दिया. साथ ही इस पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत पर बल दिया. वेयर हाउस में लगे कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है