आदिवासी कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

आदिवासी कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

By Akarsh Aniket | June 9, 2026 9:59 PM

सिमडेगा. आदिवासी कांग्रेस सिमडेगा की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक के पूर्व धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. बैठक में संगठन का विस्तार कर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस को दरकिनार किया जाता है. जिससे हम आदिवासी सिर्फ वोटर बनकर रह गये हैं. जबतक आदिवासी मुद्दों को मजबूती से नही रखा जायेगा, तब तक संगठन मजबूत नही होगा. उनके हक और अधिकारों को दिलाये बगैर आदिवासियों को जोड़ना कठिन है. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी इशिका कुजूर ने कहा यहां सौभाग्य की बात है कि दोनों विधान सभा और लोकसभा में कांग्रेस की जीत हुई है. यह सभी काय॔कर्ताओं के मेहनत का फल है. आनेवाले समय के लिए भी इसी तरह मेहनत करना होगा तभी जीत हासिल होगी. बैठक में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप लकड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राफेल लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि अमित डंगडुंग, नीलम मिंज, अगुस्ता सोरेंग, विजय बेक, बिरबल बड़ाईक, मनोज मिंज , नील प्रभा तिग्गा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.