[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर की गयी चर्चा

व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर की गयी चर्चा

0
व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर की गयी चर्चा

सिमडेगा. चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मंगलवार को केलाघाघ डैम परिसर में बैठक सह वनभोज का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मोतीलाल अग्रवाल ने की. बैठक में व्यापार से जुड़ी समस्याओं व सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश को पूरी तरह लागू करने का निर्णय लिया गया. उपस्थित व्यापारियों ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए इसे सफल बनाने की प्रतिबद्धता जतायी. शहरी क्षेत्र में वर्ष 2026 के लिए साप्ताहिक अवकाश में विशेष छूट से संबंधित कुछ तिथियां भी तय की गयीं. तय तिथियों के अलावा साप्ताहिक अवकाश के दिन दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर चेंबर स्तर से कार्रवाई करने की बात कही गयी. बैठक के दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, जैसे बाजार व्यवस्था, प्रशासनिक सहयोग, सुरक्षा, कर व लाइसेंस से जुड़े विषयों पर खुली चर्चा की गयी. व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव रखें. बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की गयी. इसके तहत सदस्यता अभियान चलाने, जिले के सभी प्रखंडों में चेंबर की समिति गठित करने, मार्केट कॉम्प्लेक्स एवं डेली मार्केट के लिए अलग-अलग समितियां बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही चेंबर भवन के निर्माण के लिए विधायक व उपायुक्त से औपचारिक आग्रह करने पर भी सहमति बनी. कार्यक्रम के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल पर शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में कविता शर्मा, डॉ सत्येंद्र व अस्पताल की टीम ने व्यापारियों व उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया. बैठक में पप्पू चौधरी, अभय विश्वकर्मा, मिथिलेश साह, उमेश प्रसाद, राजेश केशरी, पिंटू भारती, अमित गोयल, प्रभात कुलूकेरिया, लखन गुप्ता, योगेंद्र रोहिल्ला, आलोक सिंह, अनिल माझरिया, नागेश्वर साह, शहजादा प्रिंस, मो सुहैब, मो जावेद, मो मिस्टर, प्रवीण जैन, मनोज जैन, सतीश सिंह, रामनिवास प्रसाद आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel