[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका आदर्श आचार संहिता प्रभावी, कल से 4 फरवरी तक नॉमिनेशन

आदर्श आचार संहिता प्रभावी, कल से 4 फरवरी तक नॉमिनेशन

0
आदर्श आचार संहिता प्रभावी, कल से 4 फरवरी तक नॉमिनेशन

दुमका. निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही दुमका के दोनों निकाय क्षेत्र दुमका नगर परिषद एवं बासुकिनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से प्रारंभ होगी. नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 04 फरवरी निर्धारित की गयी है. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05 फरवरी, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 06 फरवरी तथा निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 07 फरवरी को किया जाएगा. उपायुक्त ने बताया कि मतदान 23 फरवरी को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगी. दुमका के 21 और बासुकिनाथ के 12 वार्ड में होंगे चुनाव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि जिला अंतर्गत दुमका नगर परिषद एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में निर्वाचन होना है. दुमका नगर परिषद के 21 वार्ड एवं बासुकिनाथ नगर पंचायत के 12 वार्ड तथा दोनों निकायों के अध्यक्ष पद का प्रत्यक्ष निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर कराया जाएगा. उपायुक्त ने बताया कि दुमका नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कुल 40,739 मतदाता हैं, जिनमें 20,738 पुरुष एवं 20,001 महिला मतदाता शामिल हैं. वहीं बासुकिनाथ नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 14,254 मतदाता हैं, जिनमें 7,127 पुरुष एवं 7,127 महिला मतदाता हैं. यानि बासुकिनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या बराबर है. बासुकिनाथ की तुलना में दुमका के अधिक बूथ संवेदनशील : नगर परिषद दुमका में कुल 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19 संवेदनशील, 18 अति संवेदनशील तथा 05 सामान्य मतदान केंद्र हैं. इसी प्रकार नगर पंचायत बासुकिनाथ में कुल 19 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 03 संवेदनशील एवं 16 सामान्य मतदान केंद्र हैं. उपायुक्त ने बताया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा. अध्यक्ष पद के लिए हल्का गुलाबी एवं वार्ड सदस्य के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर होगा. इस निर्वाचन में नोटा का प्रावधान नहीं होगा. एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि चुनाव के साथ-साथ इस अवधि में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता होगी. इसके लिए मुख्यालय से अतिरिक्त बल की मांग की जाएगी. निर्वाची व सहायक पदाधिकारी किये गये अधिसूचित : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के बाबत दोनों निकाय के लिए निर्वाची व सहायक पदाधिकारी अधिसूचित कर दिये गये हैं. सभी निर्वाची पदाधिकारियों के सहयोग हेतु दो-दो सहायक निर्वाची पदाधिकारी अधिसूचित किए गए हैं. अध्यक्ष पद व वार्ड के लिए अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारी अधिसूचित किये गये हैं. आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29.01.2026 से 04.02.2026 तक पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे. दुमका नगर परिषद के लिए नाम निर्देशन स्थल समाहरणालय के ब्लॉक–ए एवं ब्लॉक–सी में निर्धारित किया गया है, जबकि बासुकिनाथ नगर पंचायत के लिए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में नाम निर्देशन किया जाएगा. विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों संग की गयी समीक्षा : दुमका. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में वाहन, कार्मिक, लॉजिस्टिक, मेटेरियल, प्रशिक्षण, मीडिया, लेखा एवं एमसीसी (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) सहित अन्य कोषांगों की एक-एक कर विस्तृत समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी कोषांगों की तैयारियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं. साथ ही सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. मौके पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel