पुलिस मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित हुए आरक्षी सुनील कुमार

पुलिस मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित हुए आरक्षी सुनील कुमार

By Prabhat Khabar News Desk | March 18, 2026 10:26 PM

सिमडेगा. पुलिस द्वारा कर्मियों के मनोबल बढ़ाने और उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिसमैन ऑफ द मंथ पुरस्कार की शुरुआत की गयी है. इसके तहत प्रत्येक माह बेहतर कार्य, उत्कृष्ट टर्नआउट और कर्तव्यनिष्ठा के आधार पर पुलिस कर्मियों का चयन किया जायेगा. इस क्रम में मार्च 2026 के लिए तकनीकी शाखा में प्रतिनियुक्त आरक्षी सुनील कुमार को उनके उत्कृष्ट टर्नआउट, कर्तव्यपरायणता एवं सकारात्मक सोच के लिए पुलिसमैन ऑफ द मंथ सिमडेगा पुलिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि इस पहल से पुलिस कर्मियों में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी तथा उनका मनोबल बढ़ेगा. चयनित कर्मी की तस्वीर एक माह तक संबंधित थाना/कार्यालय के सूचना पट पर प्रदर्शित की जायेगी.

भारतीय नववर्ष सम्मेलन 19 को

बानो. प्रखंड के केतुंगाधाम परिसर में विक्रम संवत 2083 के भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में 19 मार्च को 10.30 बजे से सम्मेलन सह बैठक का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों व शिव भक्तों से उपस्थित रहने को कहा गया है. मौके पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की भी व्यवस्था समिति द्वारा की गयी है. साथ ही धाम के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जायेगा. मौके पर सिमडेगा से संरक्षक मंडली के भुनेश्वर सेनापति व नारायण दास उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी समिति के उमेश साहू ने दी.