फांसी लगा कर की आत्महत्या
मां से हुई थी कहासुनी
By Prabhat Khabar News Desk |
May 16, 2024 8:08 PM
सिमडेगा.
शहर के सलडेगा में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार सलडेगा मुख्य पथ निवासी प्रसन्नजीत दत्ता की गुरुवार की सुबह उसकी मां से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई. इसके बाद वह अपने कमरे में घुस कर दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक घर से बहार नही निकलने पर उसकी मां ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला. उसकी मां ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. लोगों ने खिड़की से देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा था. सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव का अंत्यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया गया....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 7:39 PM
June 30, 2026 10:09 AM
June 26, 2026 6:41 PM
June 25, 2026 11:10 AM
June 25, 2026 3:51 PM
June 25, 2026 4:07 PM
June 24, 2026 5:51 PM
June 22, 2026 7:47 PM
June 20, 2026 4:46 PM
June 19, 2026 4:09 PM
