ठेठईटांगर. बोलबा प्रखंड के दनगदी पर्यटक स्थल पर शनिवार को पिकनिक मनाने के क्रम में नदी में नहाने के दौरान संत पीटर स्कूल का छात्र अभिषेक कुमार सिंह डूब गया. जानकारी के अनुसार अभिषेक शनिवार को पिकनिक मनाने दनगदी पर्यटक स्थल गया हुआ था. इसी दौरान नदी में स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही बोलबा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू दी है. खबर लिखे जाने तक छात्र की तालाश जारी थी. इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.