[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर रास्ते को लेकर लोगों ने मुख्य मार्ग पर बनाने लगे खाना

रास्ते को लेकर लोगों ने मुख्य मार्ग पर बनाने लगे खाना

0
रास्ते को लेकर लोगों ने मुख्य मार्ग पर बनाने लगे खाना

चेहराकला. चेहराकला प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर फतह गांव के पंद्रह नंबर वार्ड के मांझी समाज अचानक रास्ते को लेकर उग्र हो गया और बीच रास्ते पर ही खाना बनाकर विरोध जताया. सूचना पर डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष पहुंचे. लोगों को समझाकर शांत कराया गया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि मांझी समाज के लोगों के लिए मुख्य मार्ग से घर तक रास्ता नहीं होने को लेकर शनिवार की दोपहर महिला पुरुष व बच्चों समेत सभी मांझी समाज के लोगों ने महुआ पातेपुर मुख्य मार्ग पर खाना बनाकर विरोध जताया. जिससे करीब चार घंटे मुख्य मार्ग बाधित रहा. रास्ते को लेकर मुख्य मार्ग पर खाना बनाने और विरोध जताने की खबर सुनते ही पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया. सूचना पर तुरंत महुआ भूमि सुधार उप-समाहर्ता खुशबु पटेल, चेहराकला बीडीओ विनोद कुमार, सीओ पूनम भारती एवं कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे समेत अन्य पदाधिकारी उक्त स्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद उग्र प्रदर्शन करने वालों लोगों को समझाया. पीड़ित लोगों ने बताया कि हमलोगों का घर मुख्य मार्ग से कुछ दूर है. जहां करीब सौ घरों में लगभग एक हजार लोगों की आबादी है. लेकिन घर तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है. निजी जमीन वाले अपने जमीन में अब घर बना रहे है. घर बनाने के बाद जो थोड़ा आने जाने का रास्ता था. वह भी बंद होने के कगार पर पहुंच गया है. इस मामले में बीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि लोगों की समस्या सुनी गई है और उनके समाधान का हल निकालने का आश्वासन दिया गया. जल्द ही सीओ पूनम भारती के द्वारा रैयती जमीन वाले परिवार के सदस्यों से मिलकर वार्तालाप कर कोई ठोस पहल की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel