भारतीय जनता पार्टी हुरदा मंडल के अध्यक्ष बने बलदेव साहू

भारतीय जनता पार्टी हुरदा मंडल के अध्यक्ष बने बलदेव साहू

By Akarsh Aniket | June 14, 2026 9:26 PM

बानो. भारतीय जनता पार्टी हुरदा मंडल की बैठक हुई. बैठक में मंडल अध्यक्ष का चुनाव करते हुए बलदेव साहू को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया. बताया गया कि लंबे समय से अध्यक्ष पद खाली रहने के कारण संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं तथा कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखी जा रही थी. बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व कोलेबिरा विधानसभा प्रत्याशी सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुजान मुंडा, जिला मंत्री शकुंतला देवी, बानो मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नन्दलाल साहू, ओमीन सिंह तथा महामंत्री प्रमोद नाग मौजूद रहे. मौके पर भाजपा नेता सुजान मुंडा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. बानो मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने कहा कि बलदेव साहू एक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं. उनके नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी. नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बलदेव साहू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताये गये विश्वास पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. बैठक में भाजपा कार्यकर्ता राजेश बड़ाईक,प्रेमचंद सिंह, महेंद्र देहरी,नरेंद्र सिंह, लक्ष्मण साहू,घूरन सिंह, सहदेव जोजो, शंकर सिंह, संध्या देवी, मोहन सिंह, रामशरण कोटवार, रामभजन साहू, श्रावण मांझी, एमडी अलीम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.