सिमडेगा जिले में कोरोना के 10 नये मरीज मिले

सिमडेगा जिले में कोरोना के 10 नये मरीज मिले

By Prabhat Khabar News Desk | August 7, 2020 2:03 AM

सिमडेगा : उपविकास आयुक्त प्रताप चंद्र किचिंगिया ने गुरुवार को जिले में कोरोना के 10 पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है, जिसमें 5 पुलिस लाइन, 1 बैंक कर्मी, 1 कोलेबिरा नवाटोली, 1 समाहरणालय कर्मी एवं सिमडेगा के 2 व्यक्ति शामिल हैं. सभी को कोविड अस्पताल में आइसोलेट किया गया. सिमडेगा जिला में अब तक 603 पॉजिटिव केस पाये गये हैं. जिला में 175 पॉजिटिव केस सक्रिय हैं.

posted by : sameer oraon