Seraikela Kharsawan News : महिला में सोनाली व पुरुष वर्ग में बोदरा एफसी बने चैंपियन
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते विधायक दशरथ गागराई.
By AKASH |
January 30, 2026 12:04 AM
खरसावां.
खरसावां प्रखंड के पुंडिदा गांव में आरएमसी क्लब की ओर से महिला व पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 28 टीमों के बीच आयोजित पुरुष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता में नेहा एफसी को हरा कर बोदरा एफसी की टीम विजेता बनी. विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीम को 28 हजार, उपविजेता को 23 हजार, तृतीय एसएमजी ब्रदर्स को नौ हजार व चतुर्थ फुटबॉल क्लब को पांच हजार रुपये नकद राशि देकर पुरस्कृत किया. वहीं, महिला वर्ग के में पुष्पा एफसी को हराकर सोनाली एफसी की टीम विजेता बनी. विधायक ने विजेता टीम को आठ हजार, उप विजेता को पांच हजार व तृतीय पुरुनिया एफसी को तीन हजार रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया.
”मेहनत, आत्मविश्वास व दृढ़ संकल्प के साथ जीने की कला सिखाता है खेल”
विधायक ने कहा कि खेल जीवन को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है. खेल केवल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ जीने की कला सिखाता है. जीवन की चुनौतियों से जूझने और आगे बढ़ने की क्षमता भी खेल के मैदान से ही विकसित होती है. उन्होंने कहा कि वे खुद एक खिलाड़ी रहे हैं. इस कारण खेल की महत्ता को समझते हैं. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बुधराम बोयपाई, कृष्णा बोईपाई, गुरुदास बोईपाई, प्रदीप टुडू, साधुचरण सोय, भवेश मिश्रा आदि उपस्थित थे.
...