[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर दुकानदारों से 15500 रुपये की ठगी

ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर दुकानदारों से 15500 रुपये की ठगी

0
ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर दुकानदारों से 15500 रुपये की ठगी

सरायकेला. सरायकेला बाजार में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक शातिर ठग ने स्थानीय स्कॉर्पियो वाहन बुक कर फल, मछली और पोल्ट्री दुकानदारों को ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर हजारों रुपये की ठगी कर ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और दुकानदार सतर्क हो गये हैं. जानकारी के अनुसार, ठग ने फल विक्रेता राजू कामिला की दुकान से 4000 रुपये के सेब-केले लिए और फोन-पे का झांसा दिया. इसके बाद मछली विक्रेता अविनाश महंती से 40 किलो मछली कटवाई व अगस्ती कैवर्त से 25 किलो मुर्गा मंगवाया. इसी दौरान उसने 10,000 रुपये नकद की मांग भी की. ठग ने स्कॉर्पियो चालक से भी 1500 रुपये लिए और सभी को ऑनलाइन भुगतान का बहाना बनाकर फरार हो गया. बाद में अविनाश महंती ने सरायकेला थाना में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel