[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिहार के टॉप कॉलेजों में बढ़ीं BTech सीटें, देखें IIT, NIT और IIIT की लिस्ट

बिहार के टॉप कॉलेजों में बढ़ीं BTech सीटें, देखें IIT, NIT और IIIT की लिस्ट

0
बिहार के टॉप कॉलेजों में बढ़ीं BTech सीटें, देखें IIT, NIT और IIIT की लिस्ट
कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar BTech College: JEE Advanced और JEE Main का रिजल्ट आने के बाद अब छात्रों की नजर JoSAA काउंसलिंग पर टिकी हुई है. इसी बीच बिहार के इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर आई है. इस साल बिहार के कुछ बड़े तकनीकी संस्थानों में BTech सीटों (Bihar BTech College) की संख्या बढ़ाई गई है.

IIIT भागलपुर और NIT पटना में सीटें बढ़ने से अब ज्यादा छात्रों को टॉप संस्थानों में दाखिले का मौका मिलेगा. हालांकि IIT पटना की कुल सीटें पहले की तरह ही बनी हुई हैं. कॉलेज में ब्रांच वाइज सीटों की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.

Bihar BTech College: IIIT भागलपुर में सबसे ज्यादा बढ़ीं सीटें

अगर सीट बढ़ोतरी की बात करें तो सबसे बड़ा बदलाव IIIT भागलपुर में देखने को मिला है. पिछले साल यहां कुल 344 सीटें थीं, जबकि इस साल सीटों की संख्या बढ़कर 474 हो गई है. यानी एक झटके में 130 नई सीटें जुड़ गई हैं.

SNप्रोग्रामकुल सीटें
1Computer Science and Engineering150
2Electronics and Communication Engineering120
3Mechatronics and Automation Engineering85
4Mathematics and Computing75
कुल474

Bihar BTech College Seat Matrix Details Check Here

NIT पटना में भी बढ़ा एडमिशन का मौका

बिहार के सबसे प्रतिष्ठित NIT में से एक NIT पटना ने भी इस बार सीटों में इजाफा किया है. पिछले साल जहां कुल सीटें 981 थीं, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 1019 हो गई है.

SNप्रोग्रामकुल सीटें
1Civil Engineering58
2Computer Science and Engineering75
3Electrical Engineering58
4Electronics and Communication Engineering50
5Mechatronics and Automation Engineering13
6Electronics Engineering (VLSI Design and Technology)40
7Mechanical Engineering58
8Artificial Intelligence and Data Science38
9Architecture20
10विभिन्न Dual Degree Programs609
कुल1019

IIT पटना में सीटें स्थिर

जहां IIIT और NIT में सीटें बढ़ी हैं, वहीं IIT पटना की कुल सीटें इस बार भी 817 ही हैं. हालांकि सीटें नहीं बढ़ीं, लेकिन संस्थान की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. IIT पटना में सबसे ज्यादा सीटें कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग में हैं.

SNप्रोग्रामकुल सीटें
1Civil Engineering58
2Computer Science and Engineering75
3Electrical Engineering58
4Electronics and Communication Engineering50
5Mechatronics and Automation Engineering13
6Electronics Engineering (VLSI Design and Technology)40
7Mechanical Engineering58
8Artificial Intelligence and Data Science38
9Architecture20
10विभिन्न Dual Degree Programs609
कुल1019

JoSAA काउंसलिंग का फायदा

हर साल हजारों छात्र IIT, NIT और IIIT में दाखिले का सपना लेकर JoSAA काउंसलिंग में हिस्सा लेते हैं. सीटें बढ़ने का सीधा फायदा यह होता है कि ज्यादा छात्रों को अपनी पसंदीदा ब्रांच और कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: NIT Patna में बढ़ीं सीटें, जानें BTech कंप्यूटर साइंस में होंगे कितने स्टूडेंट्स

Previous article ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर दुकानदारों से 15500 रुपये की ठगी
Next article नवविवाहिता की हत्या के दोषी पति और जेठ को आजीवन कारावास
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel