[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ खरसावां में बंद अभिजीत फैक्ट्री में चोरी करने घुसे छह लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा 

खरसावां में बंद अभिजीत फैक्ट्री में चोरी करने घुसे छह लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा 

0
खरसावां में बंद अभिजीत फैक्ट्री में चोरी करने घुसे छह लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा 
प्रेस कांफ्रेस कर मामले का खुलासा करते सरायकेला एसडीपीओ

शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Kharsawan Theft News: खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह गांव स्थित अभिजीत कंपनी के बंद पड़े प्लांट में लोहे की चोरी की नियत से घुसे छह लोगों को खरसावां से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने मौके से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेगुलेटर समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए हैं. 

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई 

इस संबंध में प्रेस कांफ्रेस कर सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने कहा कि बताया कि 17 जून की शाम करीब 7.30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बुरुडीह स्थित बंद फैक्ट्री में कुछ लोग गैस कटर से लोहे के सामान को काटकर चोरी करने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने फैक्ट्री परिसर में छापेमारी की. पुलिस को अपनी ओर आते देख वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर छह आरोपियों को धर दबोचा. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल किये जा रहे उपकरणों को जब्त किया गया. इस दौरान खरसावां थाना प्रभारी राहुल सिंह, श्यामबाबू राथौड़ आदि मौजूद रहे. 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह गांव के सत्यदेव महतो उर्फ राजू महतो (40) व अजय हेंब्रम (28), कोलबुरुडीह गांव के शिवचरण होनहागा (32), बुरुसाई के नाया सुंडी (22), मेघलाल बिरुली (22) और सरायकेला थाना क्षेत्र के देवगिरीसाई के राकेश सरदार (26)

गैस कटर, सिलेंडर और अन्य उपकरण बरामद

पुलिस ने दो ऑक्सीजन सिलेंडर, दो गैस सिलेंडर, गैस कटर लगे पाइप, ऑक्सीजन रेगुलेटर, गैस रेगुलेटर, बड़े और छोटे नोजल सहित अन्य उपकरण बरामद किये हैं. इन उपकरणों का उपयोग फैक्ट्री में लगे लोहे के ढांचे को काटने के लिए किया जा रहा था.

छापेमारी दल में शामिल थे ये अधिकारी

कार्रवाई में थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, अवधेश राय, बाबूजी बास्के, हरेंद्र प्रसाद सिंह, सुंदर कुमार बेसरा, सनातन महतो, आरक्षी अनिश अनवर सहित खरसावां थाना की सैट टीम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब की खेप, 17 पेटी वाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: सरायकेला-कांड्रा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Previous article बेटी के पहले पीरियड्स को बनाएं आसान, इन 7 तरीकों से करें उसकी मदद
Next article न्यूयॉर्क में 18 वर्षीय भारतीय युवक की दर्दनाक मौत, मां को बचाने के लिए चलती बग्घी से कूद पड़ा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel