[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ महाशिवरात्रि पर खरसावां के पोटका में छऊ नृत्य प्रदर्शनी, फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

महाशिवरात्रि पर खरसावां के पोटका में छऊ नृत्य प्रदर्शनी, फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

0
महाशिवरात्रि पर खरसावां के पोटका में छऊ नृत्य प्रदर्शनी, फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
खरसावां प्रखंड के पोटका में महाशिवरात्रि पर छऊ नृत्य पेश करते कलाकार (ऊपर बाएं और दाहिने) और आर एससी क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी (नीचे). फोटो: प्रभात खबर

खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Kharsawan News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के पोटका गांव में भक्ति, संस्कृति और खेल का अद्भुत संगम देखने को मिला. एक ओर पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं दूसरी ओर आर एससी क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता ने युवाओं में उत्साह भर दिया. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, झामुमो नेता साधुचरण सोय, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ गोप समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

छऊ नृत्य से गूंजा पोटका गांव

महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, झामुमो नेता साधुचरण सोय और युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ गोप ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम से पहले अतिथियों ने छऊ गुरु स्व. मनसा नायक की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. गांव के कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने माहौल भक्तिमय बना दिया. शिव तांडव की ऊर्जावान प्रस्तुति, काली पूजा, महिषासुर मर्दिनी और राधा-कृष्ण प्रसंगों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा. पारंपरिक वेशभूषा, मुखौटे और संगीत की ताल पर कलाकारों का समन्वय कार्यक्रम की खास पहचान रहा.

फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों की टक्कर

शिवरात्रि के अवसर पर आर एससी क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. दिनभर चले मुकाबलों के बाद फाइनल मैच पिंकी एफसी और किंग कोबरा के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में किंग कोबरा की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 18 हजार रुपये और उपविजेता पिंकी एफसी को 12 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. तीसरे स्थान पर सरायकेला और चौथे स्थान पर लक्ष्मी ब्रदर्स की टीम रही, जिन्हें 6-6 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि में बाबा की निकली बारात, देवघर में डेढ़ लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक

खेल भावना का संदेश

समापन समारोह में मुख्य अतिथि कालीचरण बानरा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत सामान्य बात है. निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने से सफलता अवश्य मिलती है. कार्यक्रम में साधु चरण सोय, रघुनाथ गोप, दांसर बानरा, सोमाय बानरा, बबलू बानरा, सुखराम सोय, अर्जुन बानरा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे. महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि स्थानीय संस्कृति और खेल प्रतिभा को भी मंच देने का सफल प्रयास साबित हुआ.

इसे भी पढ़ें: देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में देर रात की गई चतुष्प्रहरी पूजा, बाबा को सिंदूर किया गया दान

Previous article मुंह में घुल जाएगा स्वाद, इस रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी रस माधुरी
Next article बिहार की 25 लाख महिलाओं को मिले 10-10 हजार रुपए, टोटल 2500 करोड़ की राशि ट्रांसफर
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel