[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मुंह में घुल जाएगा स्वाद, इस रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी रस माधुरी

मुंह में घुल जाएगा स्वाद, इस रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी रस माधुरी

0
मुंह में घुल जाएगा स्वाद, इस रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी रस माधुरी
रस माधुरी रेसिपी (Image-Gemini)

Ras Madhuri Recipe: अगर आप मीठा के शौकीन हैं तो हर दिन कुछ अलग खाने के लिए खोजते होंगे. इसका कारण है कि एक ही चीजें खाकर इंसान बोर हो जाता है. आपके लिए आप हम मिठाई की लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं. जी हां आज आपको रस माधुरी बनाने की रेसिपी बताएंगे. किसी भी विशेष अवसर पर इस मिठाई की डिमांड अधिक रहती है. इसका स्वाद बहुत ही मजेदार और मुंह में घुलने वाला होता है. चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते है.

रस माधुरी बनाने की सामग्री

  • छेना – 250 ग्राम
  • खोया – 100 ग्राम
  • केसर – पानी में घुला
  • इलायची पाउडर – चुटकी भर
  • चीनी – 750 ग्राम
  • पानी – एक लीटर
  • रीठे के टुकड़े – 4-5 (पानी में भीगे हुए)
  • दूध – दो चम्मच
  • कटे पिस्ते
  • चांदी का वर्क

यह भी पढ़ें: Parwal Mithai Recipe: परवल की मिठाई जो जीत लेगी सबका दिल, घर पर ही ऐसे करें तैयार

रस माधुरी बनाने की विधि

  • रस माधुरी बनाने के लिए पहले रीठे के पानी को छान लें.
  • फिर एक मलमल के कपड़े में छेने को निचोड़ लें.
  • अब आप इसे मैश करके आधा केसर मिलाएं.
  • इसके बाद समान आकार के गोले बनाकर फिर उसे चपटा कर लें.
  • अब आप एक पैन में चीनी, पानी और दूध डालकर उबाल लें.
  • इसके ऊपर जो झाग बनेगी उसे आप उतार लें और पांच मिनट तक पकने दें.
  • इस चाशनी को आप दो हिस्सों में बांट लें.
  • इसके एक हिस्सा एक तरफ रखें और इसमें केसर मिलाएं.
  • चाशनी के दूसरे हिस्से को गैस पर ही रहने दें और इसमें रीठा पानी डालें.
  • जब इसके बुलबुले उठने लगे तो इसमें आप छेना टिक्‍का डाल दें.
  • 10-12 मिनट तक पकने के बाद इसे कड़ाही से उतारकर केसर वाली चाशनी में डालकर ठंडा होने दें.
  • अब आप खोये को कद्दूकस करके एक कड़ाही में धीमी आंच पर भूनें.
  • साथ ही इसमें तैयार चाशनी का एक चम्मच डालें और ठंडा होने पर इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मैश कर लें.
  • अब आप छेना टिक्की को चाशनी से निकाल कर दो हिस्से कर लें.
  • इन दोनों गोलों के बीच खोया का मिश्रण भर दें.
  • अब आप छेना टिक्की को सर्विंग डिश में डाल कर थोड़ी चाशनी भी डाल दें.
  • इसे आप चांदी के वर्क और कटे पिस्ते से सजा लें.

यह भी पढ़ें: Khajur Burfi: मीठा खाने के हैं शौकीन, तो कुछ मिनटों में घर पर ही बना लें खजूर की बर्फी

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel