[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ खरसावां पुलिस ने पांच लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

खरसावां पुलिस ने पांच लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

0
खरसावां पुलिस ने पांच लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
पुलिस ने पांच लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिलाए. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई. खरसावां के बाजारसाई बस्ती के विजय महतो और खुशी कुमार, बेहरासाई के अभिषेक ज्योतिषी, देहरीडीह के राउतुराम तापे और सत्यजीत नंदा को मोबाईल वापस लौटाए. किसी का मोबाईल तीन माह पहले तो किसी का छह माह पहले गुम हुआ था. 

पुलिस के प्रति बढ़ा विश्वास

पांच-छह महीने तक मोबाइल का कोई पता नहीं चलने से लोग उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन खरसावां पुलिस की सक्रियता से सभी को उनके मोबाइल वापस मिल गए. इससे लोगों का पुलिस पर भरोसा और सम्मान बढ़ा है. खरसावां थाना क्षेत्र में विगत तीन मई को भी छह, 17 मई को पांच और  25 मई को पांच लोगों को गुम हुए मोबाइल वापस दिलाया गया. 

थाना को सूचना देते हुए सिम कार्ड बंद कराएं : थाना प्रभारी

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने आमजनों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें. सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अपने मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक/ट्रेस कराएं. उन्होंने लोगों से मोबाईल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल सीम कार्ड को बंद कराते हुए नदा सिम कार्ड लेने की अपील की है, जिससे गुम हुए मोबाईल के सिम कार्ड का कोई गलत उपयोग न कर सके. 

जिला पुलिस चला रही है ‘Project ‘Device’ 

सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा  ‘Project ‘Device’ लॉन्च किया गया है. इसके तहत आमजनों के गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है. गुम हुए मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की सहायता से ट्रेस कर बरामद किया जा रहा है. साथ ही आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सही-सलामत सुपुर्द किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel